नारियल पानी के फायदे(nariyal pani ke fayde) :-
हर रोज नारियल का पानी पीने से शरीर में डी हाइड्रेशन की कमी दूर होती है। इसके साथ नारियल का पानी इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। नारियल का पानी शरीर ही नहीं, बल्कि बालों और स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व(calories in nariyal pani) मौजूद होते हैं।
नारियल पानी पीने के फायदे(nariyal pani peene ke fayde) :-
1.नारियल पानी में प्रचुर मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। ये ऊर्जा के स्त्रोत होते हैं। थकान या कमजोरी लगने पर ताजा नारियल का पानी पीने पर तुरंत लाभ होता है। इससे शारीरिक दुर्बलता खत्म होती है।
2.नारियल पानी प्रोटीन का भी अच्छा स्त्रोत है। कई लोग अंडे के साथ नारियल पानी पीते हैं। ऐसा करने से आपके मसल्स मजबूत होंगे(nariyal pani online)।
3.नारियल पानी में विटामिन ई की अच्छी मात्रा होती है इसलिए इसे रोजाना पीने से बाल मजबूत होते हैं। साथ ही वे घने, काले और रेशमी बनते हैं। इससे बालों का झड़ना भी बंद होता है।
4.नारियल पानी पीने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इससे संक्रामक रोगों का खतरा कम होता है।
5.रोजाना सुबह नारियल पानी पीने से थायराइड हार्मोन्स संतुलित रहते हैं। इससे मोटापा बढ़ने की दिक्कत दूर होती है।
6.जिन लोगों को पथरी की समस्या है, उन्हें भी नारियल पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से यूरीन इंफेक्शन दूर होता है। साथ ही पथरी गलकर पेशाब नली से बाहर निकल जाती है।
7.नारियल पानी गर्मियों में पीना बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि ये त्वचा को हाइड्रेट रखने का काम करता है। इससे त्वचा में नमी बरकरार रहती(nariyal pani in corona) है।
8.नारियल पानी पीने से वजन भी कम होता है। क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करने और पेट की गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है।
9.नारियल पानी में कई ऐसे मिनरल्स होते हैं जो त्वचा रोगों से बचाने में मदद करते हैं। इसे रोजाना पीने से दाग-धब्बे और कील-मुंहासे आदि दूर होते(ekakshi nariyal) हैं।
10.नारियल पानी पीने का सबसे सही समय सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे तक होता है। इस बीच इसे पीने से बॉडी सबसे ज्यादा पोषक तत्व अवशोषित करती(benefits of nariyal pani) है।
नारियल की मलाई खाने के फायदे :-
जब भी आप कोई हेल्दी या रिफ्रेशिंग ड्रिंक पीने की सोचते हैं तो सबसे पहला नाम आपके दिमाग में नारियल पानी का ही आता है। गर्मियों के मौसम में तो नारियल का पानी हमारे लिए और भी लाभदायक होता है क्योंकि यह हमारे शरीर से गर्मी दूर करता है और हमें हाइड्रेट भी करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल पानी पीने के बाद आप नीचे की जिस मलाई को कई बार फेक देते हैं,वह मलाई फैट में हाई होती है और यह हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। जैसे कि इम्यूनिटी बूस्ट होना आदि। नारियल की मलाई बहुत सी बीमारियों को हम से कोसों दूर रखती है। इसके लाभ जानने के बाद आप कभी भी नारियल की मलाई को इग्नोर नहीं करेंगे। तो आइए जानते हैं नारियल मलाई से आपको कौन-कौन से लाभ मिलते(nariyal pani benefits) हैं।
हृदय की सेहत के लिए लाभदायक :-
यह बात तो सच है कि नारियल की मलाई में फैट अधिक होता है लेकिन अच्छी बात यह है कि यह फैट सेचूरेटेड फैट होता है और यह आपके हृदय के लिए लाभदायक होता है क्योंकि यह फैट आपके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और बुरे को कम करता है। हम कह सकते हैं कि नारियल की मलाई हमारे हृदय के लिए लाभदायक होती है।
पाचन के लिए बेहतरीन :-
नारियल की मलाई खाने से आपको किसी प्रकार की पाचन संबंधी समस्या देखने को नहीं मिलती है और इससे आपका पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है। नारियल की मलाई में फाइबर होता है जो पाचन प्रक्रिया को आसान बनाता है और हमारे पेट के लिए भी बहुत बढ़िया रहता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में लाभदायक :-
नारियल की मलाई में बहुत अधिक एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपके लिए इम्यूनिटी बूस्टर का काम करते हैं। इसलिए इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नारियल पानी और नारियल की मलाई का सेवन जरूर शुरू कर दें।
वजन कम करने में सहायक :-
अगर आप सीमित मात्रा में नारियल की मलाई खाते हैं तो यह आपका वजन कम करने में भी मददगार साबित हो सकती है। इस मलाई में फैट के साथ साथ एनर्जी भी आपको भरपूर मात्रा में मिलती है जिसके कारण आपको बहुत देर तक भूख नहीं लगती। इससे आप ओवर ईटिंग से बच सकेंगे जोकि आपका वजन कम करने में बहुत सहायक होने वाला है।
भरपूर ऊर्जा का स्रोत :-
नारियल की मलाई में जो फैट मौजूद होते हैं वह मीडियम चैन ट्राई ग्लेसराइड होते हैं जोकि हमारे शरीर द्वारा बाद में ऊर्जा में तब्दील हो जाते हैं। अगर आप एक आलसी व्यक्ति हैं तो नारियल की मलाई खाना जरूर शुरू कर दें।
आप नारियल की मलाई को किस प्रकार खा सकते हैं? :-
अगर आप नारियल की मलाई खाना चाहते हैं तो सबसे पहले नारियल पानी को खत्म करें और फिर अंत में बची मलाई को बाहर निकाल कर या तो ताजा-ताजा सेवन करें या फिर आप इसमें शक्कर या ब्राउन शुगर एड करके भी खा सकते हैं। अगर आप इसे थोड़ा अधिक देखने में अच्छा और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो आप इस की पुडिंग भी बना कर खा सकते है।




0 टिप्पणियाँ